केदारनाथ: आज उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर परिसर पहुंचकर निर्माण कार्यों एवं आगामी यात्रा की तैयारियों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण भी किया। निर्माणाधीन मंदाकिनी आस्था पथ को अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं। इसके आलावा केदारनाथ परिसर के इर्द गिर्द पहाड़ी शैली में भवनों के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा सीएम ने आज मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए केदार घाटी के निर्माण में अहम योगदान दे रहे श्रमिकों का हालचाल लिया और उनकी हर समस्या को दूर करने के निर्देश देते हुए जल्दी पूरा करने का वादा किया। उन्होंने श्रमिकों से वार्ता कर निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं को जाना। उनके अहम योगदान के लिये धन्यवाद किया।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार घाटी का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों अनुसार किए जाने की बात कही। इस दौरान विधायक शैला रानी रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर के आसपास मुख्य मार्ग में अस्त-व्यस्त पड़े मलबे, निर्माणाधीन सामग्री को हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बर्फ पिघलने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए।

