आपको बतादें कि आज से सीबीएसई की टर्म 2 की दसवीं का पेटिंग, गुरुंग, शेरपा व थाई भाषा का पेपर हुआ है। मुख्य विषय अंग्रेजी की परीक्षा 27 अप्रैल को राखी गई है। आज मंगलवार 26 अप्रैल को बारहवीं का आंत्रप्रेन्योरशिप और ब्यूटी एंड वेलनेस विषयों का पेपर है। मुख्य विषयों की परीक्षाएं दो मई से प्रारम्भ होंगी। इस दिन हिंदी का पेपर है। कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टैन्सिंग को भी ध्यान में रखा जाएगा। एक कमरे में केवल 18 विद्यार्थियों को ही परीक्षा की अनुमति दी गई है।गौरतलब है कि बीते साल बोर्ड ने कोरोना महामारी मद्देनज़र एक बार के लिए बोर्ड परीक्षाएं 50-50 फीसदी पाठ्यक्रम के साथ दो सत्रों में आयोजित किए जानें की बात कही थी।
दस बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा
आज इस परीक्षा केंद्र में सुबह नौ बजे से एंट्री रही जिसके बाद प्रवेश वर्जित होने की बात कही गई है। 9.45 तक विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में पहुंच सकेंगे। दस बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश कार्ड (एडमिट कार्ड) पर विद्यार्थी के माता-पिता के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
संक्रमित छात्रों के लिए खुशखबरी –कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। संक्रमित विद्यार्थी भी मंगलवार से शुरू हो रही दसवीं-बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा में बैठ सकते हैं। ऐसे बच्चों के लिए परीक्षा केंद्रों पर दो क्वांरटीन रूम की व्यवस्था की गई है। किसी भी विद्यार्थी की तबीयत ठीक नहीं होने पर उसे क्वांरटीन रूम में भेेजा जाएगा। वहीं टर्म-1 और टर्म-2 की परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले बच्चों को कक्षा दोहरानी होगी।

