उत्तराखंड में मंगलवार से कोविड कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि साथ ही कुछ छूट भी दी गई है।
क्या है छूट
-अब उत्तराखंड के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए लोगों को कोविड की निगेटिव आरटी-पीसीआर या रैपिड एंटीजन जांच रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं होगी। पहले, प्रदेश के मैदानी इलाकों से पहाड़ी क्षेत्रों में जाने के लिए कोविड जांच रिपोर्ट जरूरी थी।
-दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान सप्ताह में छह दिन सुबह आठ बजे से रात के नौ बजे तक खुल सकेंगे। इससे पहले, दुकानें खुलने का समय सुबह आठ से शाम सात बजे तक था।
-वाटर पार्क भी अब 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
-पहले दी गई रियायतें भी कोविड कर्फ्यू के दौरान जारी रहेंगी।
Unlock: कुछ छूट के साथ एक हफ़्ता और बढ़ा कोविड कर्फ़्यू

