कानपुर: आज सुबह यूपी के कानपुर रेलखंड पर टूंडला-कानपुर ईएमयू के एक कोच में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई जिससे सभी यात्रियों में हाहाकार मच गया घबराए हुए यात्रियों शांत किया गया और सूचना मिलने पर रेलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आपको बतादें की अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार,यह घटना टूंडला- फिरोजाबाद के मध्य हिरनगांव स्टेशन पर हुई। जहाँ सोमवार सुबह 7:15 बजे जब ईएमयू के कोच में आग लगी तो यात्रियों में घबराहट के साथ हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही टूंडला से स्टेशन अधीक्षक टीम सहित रवाना मौके पर रवाना हुई।ट्रेन में आग लगाने की सूचना पर दो दमकलें पहुंची। ट्रेन ड्राइवर ने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया। इस दौरान ईएमयू स्टेशन पर ही खड़ी रही, जिससे यात्री भी परेशान रहे। रेलवे की टीम ने कोच में आई खराबी को दुरुस्त किया, जिसके बाद 8.15 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। करीब एक माह पूर्व भी इसी ट्रेन के दो कोचों के बीच शार्ट सर्किट से आग लगी थी ।

