हरदा ने कही बड़ी बात,अब आगे किस योजना में लगें है पूर्व सीएम 

आज उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने वर्तमान सीएम के लिए बड़ी बात कही,दरअसल आज सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के साहसपूर्ण निर्णय की वजह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके क्लब में आने से बच गए है। साथ ही वो बोले कि वह कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे कि क्यों वे लोग एक अनौपचारिक पूर्व मुख्यमंत्री क्लब बनायेंगें।
हरीश रावत ने ये भी कहा कि जो समझदार लोग हैं, वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे है. जो हम जैसे हैं वह चुनाव लड़ रहे तो हार रहे हैं। राज्य हम पर खर्च भी कर रहा है। पूर्व सीएम ने सवाल करते हुए कहा कि उनकी स्थिति देखने के बाद शायद ही कोई मुख्यमंत्री रहा व्यक्ति फिर से चुनाव लड़ने की हिम्मत करेगा।उन्होंने ये भी कहा कि अपने कुछ पूर्व साथियों से बात करेंगे कि क्यों न वह लोग एक अनौपचारिक पूर्व मुख्यमंत्री क्लब जैसा बना लें। जिसमें हर महीने कहीं बैठकर राज्य के सामने जो समसामयिक चुनौतियां हैं, उस पर आपस में बातचीत करें और कोई सुझाव हमारा निकल आए तो उस सुझाव को सार्वजनिक करें। सारे पूर्व तो भाजपा के पास हैं, यदि वे हिम्मत करें, तो वह इस प्रस्ताव को सार्वजनिक भी कर रहे है 

हरीश रावत ने ये भी कहा कि अभी 2027 का मैच बाकी है और वह बैटिंग करने के लिए तैयार हैं। अपने संबोधन में हरीश ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, जोत सिंह गुनसोला जैसे नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि इस पीढ़ी के सभी नेता एक जीत के साथ विदाई चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *