दिल्ली में बड़ा बवाल, पुलिसकर्मी और अन्य लोग बुरी तरह घायल 

नई दिल्ली : आज पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव  मनाया गया,इसी बीच शाम को दुखद खबर सामने आई है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी,जिस दौरान  दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ और भारी पथराव के बाद घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की खबर मिली,आज हुए इस पूरी घटना में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई है। घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती हुई है। जिन  यहां हंगामा किया है अभी उनकी पहचान के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी की तलाशी कर रही है। 

जिसके चलते पुलिस सोशल मीडिया में वायरल होने वाले वीडियो को भी देख रही है। कहीं ये पहले से तैयार कोई साजिश तो नहीं हैं। अगर अचानक ऐसी घटना हुई तो इसके पीछे क्या कारण रहे…ऐसे सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस की टीमें जुट गई हैं। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने हालात का जायजा लिया है। साथ ही अफसरों को मौके पर भेजा है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं। सभी जगह फोर्स बढ़ा दी गई है। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हालात काबू में करे। साथ ही मैं लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर जहांगीरपुरी में पथराव की घटना हुई। ये सब राजधानी में एक बड़ी साजिश के तहत हो रहा है। इसकी तत्काल जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त  सजा मिलनी चाहिए। गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना के संबंध में पुलिस कमिश्नर से भी बात चीत की है और मामलें की जाँच के आदेश देते हुए रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *