पीएम मोदी ने किया 108 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण

आज पीएम नरेंद्र मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुजरात के मोरबी में राम भक्त की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने हनुमान जी अपनी भक्ति से, अपने सेवाभाव से, सबको जोड़ते हैं। हर कोई हनुमान जी से प्रेरणा लेता है।  इसलिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी हनुमान जी एक अहम सूत्र हैं ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूर्ति का अनावरण किया तो उन्होंने आज कहा कि हनुमान वो शक्ति और संबल हैं जिन्होंने समस्त वनवासी प्रजातियों और वन बंधुओं को मान और सम्मान का अधिकार दिलाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि रामकथा का आयोजन भी देश के अलग-अलग हिस्सों में किया जाता है। भाषा-बोली जो भी हो, लेकिन रामकथा की भावना सभी को जोड़ती है, प्रभु भक्ति के साथ एकाकार करती है। भारतीय आस्था की, हमारे आध्यात्म की, हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा की ताकत है।

पीएम ने आज इस उत्सव में राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि के लिए जुटना है। हजारों वर्षों से बदलती स्थितियों के बावजूद भारत के अटल और अडिग रहने में हमारी सभ्यता और संस्कृति की बड़ी भूमिका रही है। हमारी आस्था और संस्कृति की धारा सद्भाव, समावेश, सम्भावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *