अयोध्या: मंगलवार की सुबह बड़ी दुर्घटना की खबर लेकर आई जिसके चलते यूपी के अयोध्या की कैंट कोतवाली क्षेत्र के मुमताज नगर के पास यात्रियों को दिल्ली से सिद्धार्थनगर ले जा रही एक बस पलटने से बड़ा सड़क हादसा हुआ है।इस बड़ी दुर्घटना में बस में सवार 3 यात्रियों की दुखद मौत हो गई है। इसके आलावा करीब 30 यात्री घायल भी हुए हैं। घायलों को कई एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मृतकों का शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया गया है। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता का एलान किया है।

