महंगाई भत्ते की दर को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोत्तरी एक जुलाई, 2021 से लागू होगी।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे केंद्र सरकार के 48.34 लाख कर्मचारियों तथा 65.26 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा और सरकारी खजाने पर 34,401 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जुलाई से डीए और डीआर की तीन किस्तों को बहाल करने की मंजूरी दे दी है।
एक जनवरी 2020 से बकाया थी किस्त
गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार ने डीए और डीआर की तीन अतिरिक्त किस्तों को रोक लिया था। ये किस्तें एक जनवरी, 2020, एक जुलाई, 2020 और एक जनवरी, 2021 से बकाया थीं।
जरूरी बात
एक जनवरी, 2020 से 30 जून, 2021 की अवधि के लिए किसी बकाया का भुगतान नहीं किया जाएगा।

