उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरू,लेखानुदान पेश करेंगे सीएम धामी 

देहरादून : आज उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र शुरू होने वाला है। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र का प्रारम्भ किया जाएगा। आज शाम को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखानुदान सदन पटल पर रखेंगे। बीते दिन सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक भी की गई थी जिसमें में एक दिन का जेंडा तय किया गया। इसमें कांग्रेस की तरफ से कोई विधायक  शरीख नहीं हुआ। आपको बतादें कि विधानसभा सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत होगी। इसी दिन शाम को सरकार की ओर से लेखानुदान पेश किया जाएगा। विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में पक्ष और विपक्ष ने सत्र के दौरान संसदीय कार्यवाही पर चर्चा की।  मंगलवार को फिर से कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा तय किया जाएगा। 

ऋतू खंडूड़ी बोलीं –आज जबकि ऋतू खंडूड़ी का पहला सदन में दिन होगा जिसपर उन्होंने आज कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पहली बार सदन को संचालित करना उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण है। साथ ही उनके लिए चुनौती भी है। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों से सत्र शांतिपूर्वक एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सहयोग की अपेक्षा की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *