लालकुआं। उत्तराखंड की हॉट सीट लालकुआं विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। छह राउंड के काउंटिंग के बाद मोहन सिंह बिष्ट को 27074 वोट मिल चुके हैं। वहीं हरीश रावत को 17108 दूसरे नंबर पर हैं।
हरिद्वार की सीटों का अब तक का हाल –जागेश्वर सीट तीसरा राउंड भाजपा 1708, कांग्रेस 1190।
हरिद्वार ग्रामीण में चौथा राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिस्वरानंद 1350 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पौड़ी जिले में एकमात्र श्रीनगर सीट में भाजपा पीछे चल रही है। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत के बीच मुकाबला है।
खटीमा भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी दूसरे राउंड में 4876 व कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी 3938 को वोट मिले। पुष्कर को अब तक 8861 और कापड़ी को 8870 वोट पड़े हैं।
गंगोलीहाट विधानसभा के दूसरे राउंड में भाजपा 2592, कांग्रेस1580, कांग्रेस 1012 से पीछे।

