कोलकाता : पश्चिम बंगाल में 27 फरवरी को हुए 108 नगर निकायों के चुनाव के लिए गिनती की जा रही है। 2,171 पार्षदों का चुनाव करने के लिए 95 लाख से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया। राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा की कई घटनाओं के बावजूद 78 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया।30 साल में पहली बार भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को बड़ा झटका लग गया है। टीएमसी ने सुवेंदु के गढ़ माने जाने वाले कांथी नगर पालिका के 21 में से 18 वार्डों में जीत हासिल की है। भाजपा ने दो वार्डों में जीत हासिल की है और एक वार्ड में एक निर्दलीय आगे चल रहा है। पश्चिम बंगाल में 27 फरवरी को हुए 108 नगर निकायों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 2,171 पार्षदों का चुनाव करने के लिए 95 लाख से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया।
सुवेंदु अधिकारी के परिवार को बड़ा झटका,टीएमसी ने किया साफ़

