जालंधर : आज पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब की जनता से कहा कि भाजपा इस समय पंजाब में एक सबसे मज़बूत विकल्प है और अगर आप लोग हमें सरकार बनाने का मौका देते है तो मैं आपको भरोसा दिलाता हूं की हम पंजाब का चहुमुखी विकास करेंगे। पंजाब में जहां एक ओर भ्र्ष्टाचार अपने चरम पर है और यहां के सीएम के भतीजे के घर से करोड़ो रूपए बरामद हुए हैं,वहीं दूसरी ओर यहां युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा है। लेकिन अगर पंजाब में हमारी सरकार बनती है तो भ्र्ष्टाचार को रोकना हमारी प्राथमिकता होगी और युवाओं को रोज़गार मिलेगा।
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सिख दंगे का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब गवाह है कि हमने 1984 के सिख दंगों की जांच के लिए एसआईटी कमेटी का गठन किया। उस दंगे में पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहायता की। लेकिन दंगा के आरोपियों को पार्टी में बड़े पद देकर कांग्रेस ने हमेशा आपके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब के 23 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा जा रहा है. किसानों से एमएसपी पर फसल खरीद भी भाजपा सरकार ने दोगुनी से ज्यादा कीमत दी है।हमने यह सब इसलिए किया क्योंकि भाजपा सरकार आम जनता और किसानों की हितैषी है।
पंजाब की जनता हमें मौका दे तो बनाएंगे एक नया पंजाब : नरेंद्र मोदी

