यूपी में पांच बजे तक 60.31 फीसदी मतदान,जानिए कौन सा जिला सबसे आगे ?

यूपी : आज यूपी में दूसरे चरण का मतदान हुआ। जिसमें आज सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, बदायूं और शाहजहांपुर जिले में वोटिंग की गई। आपको बतादें कि मुरादाबाद के मैनाठेर थाना इलाके के ताहरपुर और तखतपुर अल्ला में सपा और बसपा त्याशियों के समर्थक भिड़ गए और जमकर मारपीट की वाक्य सामने आया। सहारनपुर में सपा और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर सभी को वहां से रौंदाया . 

5 बजे तक की प्रतिशत-अमरोहा में 5:00 बजे तक 66.15 फीसदी मतदान हुआ।
बरेली में 5 बजे तक 57.68 फीसदी वोटिंग हुई
बिजनौर में 5 बजे तक 61.44 प्रतिशत मतदान हुआ।
बदायूं में 5 बजे तक 55.98 प्रतिशत मतदान हुआ
मुरादाबाद में 5 बजे तक 64.52 फीसदी वोट पड़े।
रामपुर में 5 बजे तक 60.10 फीसदी मतदान हुआ।
सहारनपुर में 5 बजे तक 67.05 प्रतिशत वोट पड़े
यूपी के संभल जिले में 5 बजे तक 56.88 फीसदी मतदान हुआ।
शाहजहांपुर में 5 बजे तक 55.20 प्रतिशत वोटिंग हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *