Uttarakhand Election: 35 भारी बर्फबारी वाले बूथों के लिए आज ही रवाना की गयीं पोलिंग पार्टियां

देहरादून :विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारियां उत्तराखंड राज्य में भी अंतिम पड़ाव पर हैं इसी कड़ी में आज शुक्रवार को 35 भारी बर्फबारी वाले मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गयीं हैं। वहीं, अपेक्षाकृत कम बर्फबारी या ज्यादा दूरी वाले बूथों के लिए कल शनिवार को 1442 पोलिंग पार्टियां निकलेंगीं। गौरतलब है कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हों आ है जिसपर लगातार हो रही बर्फबारी भारी न पड़े जिसके लिए खास तैयारी की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि चुनाव आयोग से भारी बर्फबारी वाले बूथों के लिए 72 घंटे पहले यानी तीन दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना करने के आदेश दिए हैं।

उत्तरकाशी के 17 और पिथौरागढ़ के 18 बूथों के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जा चुकी हैं ।और अब कल शनिवार को जिन 1442 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां जाएंगी, उनमें उत्तरकाशी के 72, चमोली के 34, रुद्रप्रयाग के 18, टिहरी के 463, देहरादन के 121, पौड़ी गढ़वाल के 278, पिथौरागढ़ के 142, बागेश्वर के 14, अल्मोड़ा के 238, चंपावत के 38, नैनीताल के 24 बूथ शामिल हैं। मतदान से एक दिन पहले प्रदेश के 10 हजार 222 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगीं। 


आज सील हुई भारत नेपाल सीमा-14 फरवरी को संपन्न होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा को सील किया जाएगा। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर मतदान से पूर्व, मतदान की समाप्ति तक जिले से लगने वाली भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *