नोएडा :आज यूपी की जनता 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान करने घरों से बाहर आ रही है। यूपी में पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। राज्य में कोहरे और ठंड के बीच लोग वोट के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने लोगों से घरों से बाहर आकर अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील अपने अपने अंदाज में की है वहीँ इससे हमारे देश के पीएम मोदी भी अछूते नहीं रहे उन्होंने भी आज जनता से मतदान की गुज़ारिश करते ट्वीट के माध्यम से लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- “पहले मतदान, फिर जलपान।”
भाजपा के बड़े दिग्गज नेताओं ने भी मतदान की अपील की-
राजनाथ सिंह –रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपील करते हुए ट्वीट किया है कि , ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे बड़ा दान, मतदान होता है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का पहला चरण है।
सीएम योगी-‘आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है। आपके अमूल्य वोट की आहुति के बगैर यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा। आपका एक ‘वोट’ अपराधमुक्त, भयमुक्त, दंगामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा।
अमित शाह- मैं इस चरण के सभी भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ आपको सुरक्षा, सम्मान व सुशासन देने वाली सरकार को चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
मायावती की मतदान अपील-आज गुरूवार सुबह बसप सुप्रीमों मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि , “यूपी विधानसभा आमचुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रथम चरण के मतदान में आप सभी का हार्दिक स्वागत।” यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले पांच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे।’

