नई दिल्ली : आज इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म हुई और यूपी में पहले चरण का मतदान जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में राज्य में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। जहां जनता में जोश देखा जा सकता है। आज यूपी में मतदान को लेकर जनता में और जान फूंकने कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लोगों को जोश दिलाया है। कांग्रेस नेता ने लोगों से देश को ‘डर’ से मुक्त करने के लिए मतदान करने की अपील की है। राहुल गांधी ने आज सुबह अपने ट्वीट में लिखा है कि,‘देश को हर डर से आजाद करो। बाहर आओ, वोट करो!’
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले में वोट डाले जा रहे हैं। राज्य के कई क्षेत्रों में सुबह से ही भारी कोहरा था लेकिन लोग तभी भी घरों से निकलकर मतदान करने आए। कई जगह मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। मतदान आज शाम 6:00 बजे समाप्त होगा।
यूपी में आगे कब कब मतदान -कोविड गाइडलाइन सख्त –जबसे सभी जिलों में मतदान शुरू हुआ है तबसे ही कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है यह आदेश पहले से शासन की तरफ से किया गया था। सभी केंद्रों पर इसके लिए व्यवस्था की गई है। मतदान ज्यादा से ज्यादा हो सके, इसके लिए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

