यूपी के शाहजहांपुर पहुँचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,स्वतंत्र देव की भी जनसभा 

शाहजहांपुर : चुनाव जहाँ सर पर हैं वहीँ सभी पार्टियों के मंत्री नेताओं का राज्यों का भ्रमण जारी है। इसी कड़ी में आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे मीरानपुर कटरा में रामलीला मैदान के पास जनसभा को संबोधित करने  पहुंचे हैं। उनके हेलिकॉप्टर के लिए हेलिपैड बनकर तैयार हो गया था। प्रशासन के पास उनका पूरा कार्यक्रम का शेड्यूल आ गया है। इस कार्यक्रम के विषय पर एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने जानकारी दी है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आज के कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरी तैयारी की गयीं हैं। 

स्वतंत्र देव नवाबगंज में जनसभा करेंगें। 
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सुबह 11 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुँच गए निकलकर वो नवाबगंज पहुँच चुके हैं और यहाँ आकर वो जनसभा और सफाई कार्यक्रम में शामिल होंगें। इसके बाद बिथरी चैनपुर पहुंचकर जनसभा पहुंचेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय के अनुसार,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सुबह 10.20 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन बुलंदशहर से बरेली आएंगे। यहां सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। 11.35 बजे श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में जनसभा का हिस्सा बनेंगें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *