उत्तरकाशी: बीते दिन गुरूवार को उत्तराखंड उत्तरकाशी से दुखद हादसा सामने आया है। जिसमें उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल के पास हुए सड़क हादसे में ब्रिगेडियर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। बृहस्पतिवार की शाम को सड़क हादसा हुआ जिसमें बिग्रेडियर के पुत्र भी घायल हुआ और मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनकी पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया जिन्होंने उपचार के चलते जिंदगी से जंग हारी और निधन हो गया। आपको बतादें कि गुरुवार शाम को सेना का एक वाहन हर्षिल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 40 से 50 मीटर पेड़ पर अटक गया था। वाहन में चार लोग सवार थे जिनमें ब्रिगेडियर आशीष आहूजा व उनकी पत्नी वंदना आहूजा तथा डा. अनीता आहूजा सभी निवासी चकराता देहरादून बुरी तरह हादसे का शिकार हुए घायल हो गए।
बिग्रेडियर के पुत्र आर्यन आहूजा की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। जबकि सभी घायलों को हर्षिल के सैन्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह बिग्रेडियर सहित एक अन्य घायल को हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है। बर्फ में वाहन के रपटने से दुर्घटना हुई।

