मेरठ में आज तिगड़ी, अखिलेश-चौधरी जयंत और सीएम योगी मौजूद

मेरठ : आज यूपी के मेरठ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से करेंगे। दोनों ही नेता मेरठ पहुँचेंगें। और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। दोनों नेता यहाँ प्रेसवार्ता के लिए करीब 1 घंटे से ज्यादा यहाँ रहेंगें। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने इस दौरे के विषय में बताया है कि मुजफ्फरनगर से लौटते समय यह प्रेसवार्ता रखी गई है। पहले दोनों नेताओं ने मुजफ्फरनगर को ही चुना था। लेकिन बीती गुरुवार शाम को इसमें मेरठ भी शामिल हुआ। क्या है आज का लक्ष्य? –आज दोनों ही नेता भाईचारे का संदेश देंगे। बीजेपी पार्टी पर वार होंगें। आपको बतादें कि वेस्ट यूपी में भाजपा नेता सभी जगह जाकर चुनावी दौरे करते नज़र आ रहे हैं। यह दोनों नेता भी आज उसी का जवाब देने की कोशिश में हैं।
सीएम योगी भी मेरठ में मौजूद –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज मेरठ आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है। बताया गया कि अब सीएम योगी जिला अस्पताल नहीं, मेडिकल कॉलेज जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय है, वह विधानसभा चुनाव को लेकर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। वहीं कार्यक्रम शुरू ही पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा की व्यवस्था मैं जुट गई है। रात में जहां जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा और पैदल चलेंगे उन प्वाइंटों को भी चिन्हित कर पुलिस की व्यवस्था की जा रही इसके बाद वहां पर तैयारियां शुरू कर दी और गुब्बारों से सजाया जा रहा है।विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। प्रत्याशी को जिताने के लिए मुख्यमंत्री भी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री का पहले कंकरखेड़ा आने का कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन रात में ही कंकरखेड़ा आने का कार्यक्रम फाइनल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *