चुनाव पास है और सभी राजनैतिक परेटियाँ प्रत्याशियों की सूची जारी करने में लगीं हैं। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी ने बाकी 19 सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित करने की बात कही है। इसके लिए दावेदारों के नामों पर मंथन चल रहा है। आज या कल पार्टी प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। आप पार्टी ने अभी तक 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होनी बाकी है। कांग्रेस और भाजपा में टिकटों को लेकर चल रही खींचतान को लेकर आप ने भी 19 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। बाकी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर आप के शीर्ष नेताऑ का मंथन जारी है। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का कहना कि जल्द ही बाकी सीटों पर प्रत्याशियों के एलान किया जाएगा।

परिसंपत्तियों पर सफाई दे सीएम धामी : कोठियाल
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (रिटायर्ड) ने कहा कि राज्य गठन के 21 साल बाद भी उत्तर प्रदेश से परिसंपत्तियों के बंटवारे का मसला हल नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सच्चे हैं, तो जनता के सामने परिसंपत्तियों के बंटवारे पर स्थिति साफ करें।
साथ ही कोठियाल ने कहा कि प्रदेश बने 21 साल हो गए हैं, लेकिन उत्तराखंड अपनी परिसंपत्तियों का मालिक नहीं है। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार हैं, जिन्होंने सिर्फ स्वार्थ की राजनीति की है इसके अलावा कोठियाल ने ये भी कहा कि दोनों ही दलों ने 80 लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश का पक्ष लिया और पांच लोक सभा सीट वाले उत्तराखंड के हितों को अनदेखा किया।
पूरा सच बोले सीएम धामी-कोठियाल ने ये भी कहा कि परिसंपत्तियों का मसला हल हो गया है। कोठियाल ने चुनाती दी कि यदि सीएम झूठ नहीं बोल रहे हैं तो पूरा सच जनता के सामने रखें। कहा कि सिंचाई विभाग की 13 हजार हेक्टेयर भूमि 21 साल बाद भी उत्तर प्रदेश के कब्जे में है। परिवहन विभाग की 700 करोड़ रुपये की संपत्ति आज भी उत्तर प्रदेश के कब्जे में है

