नई दिल्ली : शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जहां लाल निशान पर खुला और बंद हुआ वहीँ आज दूसरे दिन मंगलवार को भी औंधें मुँह गिरा है। शेयर बाजार फिर से लाल निशान पर खुला है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 808 अंक की गिरावट के साथ 56,683 के स्तर पर रहा। लेकिन अगर बात करें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 232 अंक फिसलकर 16,917 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। जबकि अभी सेंसेक्स 1001 अंक टूटकर 56,489 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 291 अंक टूटकर 16,858 के स्तर पर कारोबार में पैठ बनाया हुआ है।
बीते दिन सोमवार को 1546 अंक था सेंसेक्स-
जैसा की हम जानते है की बीते दिन कारोबार के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ खुला और बंद हुआ लेकिन ये सिलसिला बीते 6 दिनों से बाजार में बना हुआ है। सोमवार को स्टॉक मार्केट के निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कारोबार लाल निशान पर शुरू हुआ और दिनभर बुरी तरह से टूटता रहा। अंत में शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1546 अंक फिसलकर 57,491 के स्तर पर बंद हुआ था।
बीते 5 दिनों का हाल-
आपको बतादें कि शेयर बाजार में बीते 5 दिन बेहद खराब रहे हैं जिनमें बंबंई स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स में आई गिरावट के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पिछले मंगलवार को इसमें 554, बुधवार को 656, गुरुवार को 634 और शुक्रवार को 427 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। आज सेंसेक्स सूचकांक के सभी 30 शेयर दिनभर लाल निशान पर कारोबार करते हुए नजर आए। कारोबार के दौरान नायका, जोमैटो और पेटीएम जैसी कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की सूची में आ गया है।

