जम्मू के शोपिया में तीन छुपे आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी,इलाके की आवाजाही बंद

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तड़के सुबह मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जो अभी भी जारी बताई जा रही है।  जिस इलाके में ये मुठभेड़ जारी है वहां दो या तीन आतंकी अभी भी छुपे बैठे हैं। एजेंसियों को कालबिल इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद इलाके में जांच अभियान चलाया जा रहा था।  इस बीच एक घर में आतंकियों के होने की बात पता चली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर नागरिकों के आने-जाने को बंद कर दिया गया। 


खबर है कि जम्मू के श्रीनगर शहर और उसके पास के सभी इलाकों में गणतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमलों की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई दिनों से लगातार सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया है।जिससे की आने वाले गड्तंत्र दिवस पर आतंकियों के नापाक इरादों को बेकार किया जा सके। जिसके लिए इतना ही नहीं बल्कि सीआरपीएफ  की वैली क्यूएटी के जवानों ने तलाशी अभियान चलाए है। इस दौरान मोबाइल चेक पॉइंट स्थापित किये गए और लोगों के साथ साथ वाहनों की तलाशी की जा रही है। इसके अलावा श्रीनगर के करीब सभी प्रवेश द्वारों पर भी मोबाइल नाके स्थापित किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *