मेरे भतीजे की ज़रिए मुझे फंसाने की हो रही है साज़िश :सीएम चन्नी

फ़िरोज़पुर : पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज एक प्रेसवार्ता करते कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की हाल ही में पंजाब यात्रा के दौरान हुई गड़बड़ी की वजह से ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है और मुझे फंसाने की साज़िश की जा रही है।सीएम चन्नी ने कहा कि उनके भतीजे भूपिंदर सिंह हन्नी के जरिये मेरे पर सीधा हमला किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि मेरे भतीजे पर मेरा नाम लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह सोची समझी साज़िश है।

चन्नी नें यह भी कहा कि 2018 के उस मामलें में भी उनके भतीजे का नाम नहीं था जिस पर प्रवर्तन निदेशालय अभी कार्यवाही कर रहा है।चन्नी ने कहा कि मैं प्रधान मंत्री की फिरोजपुर यात्रा के दौरान पंजाब और पंजाब के किसानों के साथ खड़ा था, और यही वजह है की मेरे साथ बदले की भावना से कार्यवाही की जा रही है।चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हमारे लोगों को बिना वजह परेशान कर रही हैं, क्योंकि पंजाब में अभी चुनाव होने हैं इसलिए हमें परेशान किया जा रहा हैं जिसका इसका असर हमारे चुनाव पर पड़े। सीएम चन्नी ने सरकार से सवाल किया कि आखिर क्यों चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय छापेमारी कर रहा है?