राज्य में Covid Curfew बढ़ने के आसार, मंत्री ने दिए संकेत

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में जारी कोविड कर्फ्यू Covid Curfew को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया है. यानि अब इसके 25 मई तक जारी रहने के आसार हैं. शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने भी इसके संकेत दिए हैं.
विदित हो की पहले चरण में इसे 11 मई से 18 मई तक लागु किया गया था. शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पहले चरण के कोविड कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण के नंबर कुछ कम जरूर हुए हैं लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी बढे हुए हैं.
उन्होंने कहा की कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 14 दिनों के कर्फ्यू की आवश्यकता बताई जाती है. उन्होंने उम्मीद जताई की दुसरे चरण के कर्फ्यू के परिणाम अच्छे आएंगे.
उनियाल ने कहा की ये देखने में आया है की अंत्येष्टि इत्यादि जरुरी कामो के लिए लोगो को आवाजाही में कुछ दिक्कते आ रही हैं. इसको दूर करने के लिए आवश्यक कार्यों हेतु ई-पास जारी किये जायेंगे.
एक सवाल के जवाब में शासकीय प्रवक्ता ने कहा की राज्य के मैदानी जिलों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ जाने के लिए 72 घंटो के भीतर की कोरोना RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट आवश्यक होगी.
कोरोना कर्फ्यू Covid Curfew के दुसरे चरण की गाइडलाइन्स के आज देर शाम तक जारी होने की सम्भावना हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *