पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट ज़ारी, सीएम चन्नी चमकौर से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब में भी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज़ हो गई हैं। और कांग्रेस ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपने 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे पहले पंजाब के सीम चरणजीत सिंह चन्नी को एक बार फिर चमकौर से टिकट दिया गया है , बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी वर्तमान में भी चमकौर सीट से ही विधायक हैं। सीएम के बाद इस लिस्ट में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का नाम है , जिन्हे अमृतसर पूर्व से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

और वहीं पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को भी उनकी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक से ही टिकट दिया गया है। और दूसरे उप मुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी को अमृतसर मध्य से चुनाव लड़ेंगे।वहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा कादियान विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को मोगा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। और सिंगर सिद्धू मूसेवाला को पार्टी ने मनसा से अपना उम्मीदवार बनाया है।