नई दिल्ली: देश भर में फिरसे कोरोना की तीसरी लहर ने सभी को चिंताजनक स्थिति में दाल दिया है,तेज़ी से सभी केसिस बढ़ते जा रहे हैं खासकर दिल्ली में अब संक्रमण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में बेकाबू रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नए आदेश के मुताबिक़,दिल्ली में अब सभी प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे, सभी को वर्क फ्रॉम होम का पालन करना होगा। हालांकि, केवल जो छूट की श्रेणी में आते हैं उन्हें इससे बाहर रखा गया है। सभी रेस्तरां और बार बंद रहेंगे, लेकिन खाना लेकर जाने की परमिशन मिली है।

दिल्ली सरकार ने आज मंगलवार को कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए सरकार की तरफ से सभी प्राइवेट ऑफिसों को बंद करने का निर्देश दिया है। जो प्राइवेट ऑफिस अब तक 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम कर रहे थे, अब उन्हें वर्क फ्रॉम होम की प्रथा का पालन करने के लिए कहा गया है। डीडीएमए द्वारा जारी एक आदेश में शहर में रेस्तरां और बार को बंद करने के भी आदेश डीडीए गए हैं। रेस्तरां को होम डिलीवरी और खाना ले जाने की अनुमति दी गई है।
डीडीएमए ने दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का निर्णय अभी तक नहीं लिया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की एक बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि मौजूदा पाबंदियों को कैसे सख्ती से लागू किया जाए ताकि कोरोना वायरस और इसके नए ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से रोका जा सके। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे।

