अयोध्या में रैली करने पहुंचे अमित शाह,आज शाम 4 बजे बरेली में रोड शो भी करेंगें  

आने वाले साल में यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं लगातार भाजपा पार्टी भी जनता को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। राज्यों के जिलों में जाकर रैलियों के माध्यम से योजनाओं का लगातार शिलान्यास करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो गई है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज देश के गृहमंत्री अमित शाह अयोध्या पहुंचे हैं। यहां वह रैली को संबोधित करेंगे। शाह का आज उत्तर प्रदेश में तीन कार्यक्रम तय है। अयोध्या के बाद दो बजे संतकबीरनगर में उनकी रैली है।

आज शाम 4 बजे अमित शाह बरेली में करेंगे रोड शो –

आज ही शुक्रवार को वो  शाम चार बजे वह बरेली में रोड शो भी करने वाले हैं। इसके पहले गुरुवार को शाह ने उत्तर प्रदेश में तीन बड़ी रैलियों को संबोधित किया था। मुरादाबाद, अलीगढ़ और उन्नाव में उनकी सभाएं थीं। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। आपको बतादें की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोनाकाल के दौरान अच्छा काम करने वाली आशा बहुओं को आज शुक्रवार को स्मार्ट फोन भेट किए हैं। इस दौरान उन्होंने आशा बहुओं की तारीफ भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *