पश्चिम बंगाल के पूर्बा मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में आज मंगलवार दोपहर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की एक रिफाइनरी में आगजनी की खबर आई है। जिसमें 3 लोगों की मौत हुई हैं,जबकि 44 लोगों के घायल होने की की खबर है।
आईओसी ने अपने बयान में जारी किया है कि आज मनगलवार को यह घटना रिफाइनरी की एक यूनिट में हुई है। तब वहां शटडाउन से जुड़ा काम हो रहा था। इसके अलावा ईंधन में अचानक आग लगना ही इस घटना की वजह हो सकती है। इस आग की चपेट में आने से जो लोग झुलसे, उनमें तीन की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मौत हो गई, जबकि 44 अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं।
आज हुए इस हादसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक जताया है। ममता ने ट्वीट किया है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में लगी आग की घटना की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। जो भी इस हादसे में घायल हुए हैं,

