उत्तराखंड में चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र अब युवाओं को लुभाना सरकार ने शुरू कर दिया है जिसके चलते आगामी बोर्ड परीक्षाओं के 10 और 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए पैसे दिए जाने का ऐलान किया गया है। शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है और स्कूल, ब्लॉक और बच्चों के अकाउंट नंबर इकठ्ठा करके देने की बात कही है। ये खबर पहले भी साँझा की गई थी।
शिक्षा महानिदेशक ने आज आदेश जारी करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा के एक लाख 59 हजार छात्र-छात्राओं के खातों में इसके लिए धनराशि डाली जाएगी। टैबलेट खरीद के लिए सरकार की ओर से शासन और निदेशालय स्तर पर कुछ अधिकारियों की कमेटी को तैयार करना होगा। निर्णय में सामने आया है कि यह कमेटी माध्यमिक और उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए टेबलेट की खरीदारी करेगी। आज सोमवार को हुई एक बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारियों से छात्रों के एकाउंट नंबर एवं कुछ अन्य जानकारी को माँगा गया है ,शासन से गाइड लाइन जारी होते ही छात्रों को टैबलेट के लिए पैसा दिया जाएगा।
आपको बतादे कि शासन और निदेशालय स्तर के अधिकारियों की इस कमेटी की ओर से इसके लिए टेंडर भी निकाले गए थे। कुछ फर्मों ने इसके लिए टेंडर भरा, लेकिन अब सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि छात्र-छात्राओं को टैबलेट खरीदकर दिए जाने के बजाए डीबीटी के माध्यम से उनको इसका पैसा दिया जाएगा।

