आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां सभी राजनीतिक पार्टियों में जोरो पर हैं। चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने भी आगामी माह जनवरी के पहले सप्ताह में ही प्रत्याशियों की सूची जारी करने का ऐलान किया है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अश्वनी पांडे ने आज दिन सोमवार को यह घोषणा एक प्रेसवार्ता के माध्यम से की। जिन्होंने कहा कि अब तक 40 सीटों पर प्रत्याशियों का इंटरव्यू भी कर लिया गया है। आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट के लिए घमासान मचा हुआ है। हरिद्वार विधानसभा से आठ और रानीपुर विधानसभा से नौ लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इस क्रम में मंगलवार को कांग्रेस की एक केंद्रीय टीम प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे के साथ धर्मनगरी पहुंच रही है। ज्वालापुर में आर्य नगर के पास स्थित सैनी आश्रम में दावेदारों के इंटरव्यू भी लिए गए हैं। दावेदारों की लिस्ट जारी –
रानीपुर भेल १ – प्रदीप चौधरी
२ – महेश प्रताप राणा
३ – राजवीर चौहान
४ – डॉ. संजय पालीवाल ५ – तेल्लुराम ६ – वरुण वालियान
७ – जटाशंकर श्रीवास्तव ८ – विमला पांडे ९ – डॉ. मधुबाला गिरी
हरिद्वार से दावेदार=
1-आलोक शर्मा
2- अनीता शर्मा
3- सतपाल ब्रह्मचारी
4- अशोक शर्मा
5- अरविंद शर्मा
6- रवीश भटिजा
7- अनिल भास्कर
8- राजीव गौड़

