कोरोना वायरस के बाद अब भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के 63 देशों में अपन पैर पसार चुका है। लेकिन अब चिंता का विषय बना हुआ है कि भारत में भी अब तेजी से इसका प्रबाहव देखा जा रहा है। छह राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश इसके असर से पभावित हुए है। देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या अब 38 हो गई है। इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में हैं जहां कुल 18 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राजस्थान में (9), कर्नाटक (3), गुजरात (3), केरल (1) , आंध्र प्रदेश (1) , दिल्ली (2) और चंडीगढ़ में (1) मामला निकला है। इतना ही नहीं बल्कि ओमिक्रॉन ने महाराष्ट्र के लोगों को फिर चिंता में डाल दिया है क्यूंकि कोरोना के इस नए वैरिएंट से राज्य में अब तक 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हर बार की तरह इस राज्य में मामलों में तेज़ रफ़्तार है। मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
दोनों डोज़ लाफवा चुके युवक में ओमीक्रॉन के लक्षण –यह मामला 20 वर्षीय व्यक्ति में पाया गया है, जो अपने रिश्तेदारों से मिलने इटली से चंडीगढ़ आया था, में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

