बलरामपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के बलरामपुर पहुंचे हैं , यहां पीएम मोदी ने पांच नदियों ‘घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा व रोहिणी’ को जोड़ने वाली ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ की सौगात यहां की जनता को दी है। इस परियोजना से पूर्वांचल के 9 ज़िले लाभान्वित होंगे। यह सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना क़रीब 40 सालों से लंबित थी। बता दें कि शनिवार को करीब एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलरामपुर पहुंचे। पीएम के इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। प्रदेश की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर यहां की जनता में बहुत उत्साह हैं। कार्यक्रम में सबसे पहले एक मॉडल के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी ने लाभकारी नीति को समझा , इस कार्यक्रम में पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना को चार साल में पूरा कराया है , जो कि पिछले करीब चार दशक से अधर में लटकी हुई थी। 9802 करोड़ रूपए की इस परियोजना का सीधा सीधा लाभ नौ जिलों के 30 लाख से ज़्यादा किसानों को मिलेगा। इसकी मुख्य नहर 350 किलोमीटर लम्बी है और इसकी सहायक नहरों की लंबाई 6600 किलोमीटर है. यह परियोजना के तहत पांच नदियों घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा व रोहिणी नदियों को जोड़ा गया है. इसी क्रम में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बताया, ‘पांच नदियों ‘घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा व रोहिणी’ को जोड़ने वाली ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ जल संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करती ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ की सबसे बड़ी परियोजना है।

