हरिद्वार में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर हाइड्रा चालक की मौत हो जाने के बाद से पुलिस और प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम और एसपी के आदेश के तुरंत बाद जिलेभर में शहर से लेकर देहात तक पुलिस और प्रशासन की टीम ने चाइनीज मांझे के खिलाफ छापा मारा है और साथ ही भारी मात्रा में कई जगह से मांझा जब्त किया गया। साथ ही दुकानदारों पर कार्रवाई भी की गई।शाम कनखल क्षेत्र में एक हाइड्रा चालक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया था। सांस की नली कटने के कारण उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद डीएम कर्मेंद्र सिंह ने मांझे की बिक्री पर रोक और प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी दिए। पुलिस और प्रशासन की अलग-अलग टीमें शहर और देहात में चाइनीज मांझे की दुकान और गोदाम पर छापे मारने पहुंच गई।
हाइड्रा चालक की मौत के बाद चाइनीज मांझे सख्ती, प्रशासन की शहर से लेकर देहात तक छापेमारी

