आज कटरीना के हाथ में लगेगी पिया विक्की कौशल के नाम की मेहंदी,जानिए शादी की तैयारियां

बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ और हज़ारों दिलों की जान विक्की कौशल दोनों ही शादी करने जा रहे है। एक दूजे के साथ नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे ये ख़ूबसूरत कपल अपनी शादी को भाड़ शानदार और यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 
आज कटरीना के हाथ में विक्की कौशल के नामा की मेहन्दी लगेगी। ख़ास बात है कि कटरीना कैफ के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को वेडिंग वेन्यू की सिक्योरिटी का जिम्मा मिला है। कटरीना और विक्की की शादी के लिए देश के कई राज्यों और विदेश से सब्जियां मंगवाई गई हैं।अभी तक प्राप्त ख़बरों की मानें तो,विक्की-कटरीना की शादी में मेहमानों को लग्जरी टेंट्स में रुकने की व्यवस्था की गई है।

यह सुविधा सिर्फ वीवीआईपी यानी खास गेस्ट्स के लिए ही मुहैया होगी। कहा जा रहा है कि वेडिंग प्लानर्स ने वीवीआईपी गेस्ट्स के लिए 10 लग्जरी टेंट्स रखने की योजना बनाई है। कटरीना और विक्की की शाही शादी को देखते हुए अब होटल के बाहर मुख्य सड़क पर भी सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। बॉलीवुड के दिग्गज सितारे जैसी कबीर खान, नेहा धूपिया, विराट अनुष्का इस शादी में शिरकत करने पहुंच गए हैं।विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद में रणथंभौर किले में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। भगवान गणेश का यह मंदिर रणथंभौर में 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

संगीत का शेड्यूल-विक्की और कटरीना डांस से सभी को पागल बनाने की तैयारियां कर चुके हैं जिसके चलते  कटरीना की फिल्म ‘बार-बार देखो’ के गाने ‘काला चश्मा’ पर दोनों साथ में डांस करेंगें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *