राजगंज दलुडीह (झारखंड) : बिहार के गया से मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल के बर्धमान जा रही बस जिसका नंबर डब्ल्यू बी 49 एन-0546 है बीती रात झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई , चश्मदीदों के अनुसार बताया जा रहा है कि बस की गति बहुत ज्यादा थी और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। यह हादसा झारखण्ड के राजगंज दलुडीह के समीप हुआ है। हादसे में फिलहाल किसीके मरने की ख़बर नहीं आई है ,लेकिन बताया जा रहा है की 25 से ज्यादा मज़दूर और उनके परिवार वाले बुरी तरह से घायल हुए है , दुर्घटना के बाद मौक़े पर पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस वालों की मदद से घायलों को पास ही के सरकारी अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है।
बस में सवार एक यात्री अखिलेश चौहान ने बताया कि बस रास्ते में खाने के लिए एक होटल में रूकी थी. यहां बस चालक और परिचालक ने शराब पी थी. इसके बाद जब यहां से बस चली तो बस की स्पीड बहुत तेज़ थी और बस में सवार यात्रियों ने चालाक को स्पीड कम करने केलिए भी कहा था , लेकिन चालाक ने स्पीड कम नहीं की और इसी वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। दुर्घटना के बाद के बाद बस चालाक मौक़े से फरार हो गया।जिस समय यह एक्सीडेंट हुआ , उस समय सड़क पर सन्नाटा पसरा था. बस पलटने की आवाज से पास के एक ढाबे से कुछ लोगों ने बचाव कार्य करते हुए कई लोगों को बस से बाहर निकला। उसके बाद सूचना पाकर राजगंज थाने से इंस्पेक्टर संतोष कुमार अपनी टीमलेकर मौके पर पहुंचे व एम्बुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को धनबादके सरकारी अस्पताल मेंभर्ती कराया। और अन्य लोंगो को गाडी की व्यवस्था करके उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की।

