नई दिल्ली : टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बढ़ी हुई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी। प्रीपेड प्लान की दरों में इस बढ़ोत्तरी के साथ 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। बता दें कि जियो ने दरों में वृद्धि का यह फैसला एयरटेल और वोडाफोन आईडिया कंपनियों द्वारा अपने प्रीपेड प्लान्स की दरों में की गयी बढ़ोत्तरी के बाद लिया है।
इन दोनों कंपनियों के द्वारा की गई दरों में वृद्धि के बाद रिलायंस जियो ने 1 दिसंबर से अपने प्रीपेड टैरिफ की दरों में 21 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की घोषणा की। जियो की ओर से जानकारी दी गई कि दरों में वृद्धि का यह फैसला जियोफोन प्लान और अनलिमिड प्लान पर लागू होगा। इन पर 19 प्रतिशत से लेकर 21प्रतिशत तक की वृद्धि गई है। जियो की तरफ से कहा गया कि , एक सुदृढ़ दूरसंचार उद्योग की मजबूती की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता और मानकों के अनुरूप जियो अपनी नई अनलिमिटेड प्लान्स की दरों में वृद्धि करने की घोषणा करती है।

