यूपीटीईटी पेपर लीक मामलें में अब तक 23 की गिरफ्तारी, एक महीने में दोबारा होगी परीक्षा

लखनऊ : यूपीटीईटी परीक्षा का पेपर लीक मामले में प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार नें बड़ा बयान दिया है। प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपी के अलग-अलग शहरों से इस मामलें में अभी तक 23 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनके पास से इस बार के परीक्षा पत्र की कई कॉपियां मिली है। जब उनसे पूछा गया कि अब परीक्षा कब होगी तो उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर फिर से प्रदेश में परीक्षा कराई जाएगी।


प्रशांत कुमार ने यह भी बताया है कि पेपर लीक होने की वजह से यूपीटीईटी परीक्षा को फिलहाल रद्द किया जा रहा है। यूपीटीईटी पेपर लीक मामलें में एसटीएफ ने कई आरोपियों को पकड़ा है और उन पर कारवाई चल रही है।और यूपी सरकार एक महीने के अंदर ही फिर से परीक्षा का आयोजन कराएगी। आपको बता दें कि यूपीटीईटी की परीक्षा आज रविवार को प्रदेश के 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। पेपर लीक होने के चलते जिसे स्थगित कर दिया गया है। इस मामले में कल रात से अभी तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से 23 लोगों को पकड़ा गया है। जिनमें लखनऊ, मेरठ, कौशांबी, वाराणसी और गोरखपुर के लोग शामिल हैं. इन लोगों के पास से पेपर की कई सेट भी बरामद हुए है।एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि, परीक्षा अगले एक महीने के अंदर दोबारा कराई जाएगी। और परीक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। छात्रों को अब किसी भी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और ना ही कोई फीस देनी होगी। और आज पेपर देने आए दूसरे शहरों के बच्चों को अपने घर तक जाने के लिए बसों में निशुल्क सुविधा मिलेगी। साथ ही इस पूरे मामलें की जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी।