श्रद्धालुओं को रोचक अंदाज में राम कहानी सुनाएंगे नाविक, हो रहा प्रशिक्षण

रामनगरी के नाविक न सिर्फ पर्यटकों को नौका भ्रमण कराएंगे बल्कि श्रीराम से जुड़ी कहानियां भी कहेंगे आने वाले श्रद्धालुओं को सुनाएंगे। इसके लिए नाविकों को प्रशिक्षित होगा। यह पहल पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई है। अयोध्या के 50 से अधिक नाविकों को प्रशिक्षित कर उन्हें अयोध्या के इतिहास, संस्कृति, लोक कथाओं की जानकारी दी जाएगी।  इसके लिए छह तीर्थ स्थलों का चयन किया गया है, जिसमें अयोध्या भी शामिल है। प्रयागराज में नाविकों को प्रशिक्षित किया जाना शुरू हो गया है।

 

अयोध्या के नाविक अब स्टोरी टेलर भी कहे जाएंगे। ये नाविक पर्यटकों व श्रद्धालुओं को अयोध्या से जुड़ी कहानियां रोचक अंदाज में कहेंगे और पर्यटकों को यह विशेष अनुभव देने के लिए पर्यटन विभाग ने तैयारी कर ली है। कहानी सुनाने का प्रशिक्षण देने के लिए पर्यटन विभाग ने मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान व बेवजह समिति नामक संस्था के साथ समझौता किया है। प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *