रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार पर पीछे से जोरदार टक्कर मारी और ये धक्का इतना तेज़ था की कार का मुंह हल्द्वानी की तरफ हो गया और कार डिवाइडर पर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में भारी गुस्सा था। इस जगह से 700 मीटर पहले बृहस्पतिवार की तड़के कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोगों की मौत हो गई थी।
रुद्रपुर हाइवे: नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पांच लोग थे सवार

