कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर की मौत की मुख्य वजह हाथों से गला घोंटना और दम घुटना है। नौ अगस्त की ऑटोप्सी रिपोर्ट में कहा गया था कि डॉक्टर के शरीर पर 16 बाहरी और 9 अंदरूनी चोटें थीं। रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका थी संभावना जताई गई थी। 16 बाहरी चोटों में चेहरे, होंठ, नाक, गले, हाथों और घुटकों पर खरोचें थीं और निजी अंगों पर चोटे पाई गईं थीं। अंदरूनी चोटों में नौ घावों की सूची दी गई थी। जिनमें खोपड़ी, गले और शरीर के अन्य हिस्सों की मांसपेशियों में चोटें शामिल थीं।
कोलकाता हत्या मामलें में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

