भारी बारिश से कई राजाओं में बुरा हाल हैं . जहां वायनाड में भूस्खलन से तबाही मचने की खबरें आ रहीं वहीं आज गुरूवार को खबर मिल रही है कि केदारघाटी में तेज बारिश होने से रात्रि को लिनचोली, भीमबली के बीच दो स्थानों पर बादल फटने से भूस्खलन हुआ है। जिससे पैदल मार्ग पर बनी दो पुलिया के बहने समेत कई स्थानों पर पैदल मार्ग छतिग्रस्ड हुआ है। आज मिली इस खबर के बाद बीते 2013 में केदारनाथ त्रासदी की तस्वीरों को फिर से जहन जहाँ में ला दिया है।
वहीं बादल फटने व भूस्खलन होने से मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया, जिससे गौरीकुंड व सोनप्रयाग में अफरा तफरी का माहौल बन गया, सोनप्रयाग पार्किंग व गौरीकुंड में तप्त कुंड से सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। लोग इधर-उधर डरकर भाग रहे थे।

