दिसंबर में होगा मसूरी में टनल निर्माण कार्य का शिलान्यास,पर्यटकों को जाम से मिलेगी निजात

देहरादून: उत्तराखंड वार्यतकों और बाहरी विज़िटर्स की पसंद मसूरी में 700 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ करीब 4.5 किलोमीटर लंबी टनल के निर्माण कार्य का शिलान्यास दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होने की खबर मिली है।  इस संबंध में प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने आज (बुधवार) को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगें। जोशी ने ये भी बताया है कि मसूरी में 837 करोड़ रुपये की लागत से करीब 4.5 किलोमीटर लंबी टनल बनने से मसूरी नगर के साथ राज्य में पर्यटन विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होएँ येभी बताया कि मसूरी नगर को दिया गया बेहद ख़ास तोहफा है। सिर्फ मसूरी नगर, बल्कि उत्तरकाशी जिले के निवासियों के लिए भी नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगें। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टनल के दिसंबर माह में शिलान्यास किए जाने के लिए काबीना मंत्री को आश्वस्त किया है। इसके लिए तैयारियां करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।मसूरी टनल बनाने के लिए पिछले कई सालों से प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकारों ने प्रयास किए, लेकिन कामयाबी वर्तमान भाजपा सरकार में मिली। 

 पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की ही होती है,उससे अब लोगों को निजात मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *