प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में उत्तराखंड दौरे पर आए थे, पीएम दिसंबर के पहले हफ्ते में फिर से उत्तराखंड आने वाले हैं। सप्ताह में उत्तराखंड आएंगें पीएम। पीएम का आगामी तीन दिसंबर को देहरादून में एक जनसभा का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। एक महीने में प्रधानमंत्री दो बार उत्तराखंड आ चुके हैं। वह सात अक्तूबर को ऋषिकेश आए थे और चार नवंबर को उन्होंने केदारनाथ में बाबा के दर्शन किए थे।
इस बार पीएम मोदी चुनावी सियासत गरमाने के लिए उत्तराखंड आएंगे। प्रदेश में भाजपा ने साठ से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी चुनाव का विधिवत एलान होने से पहले अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारकर अपने पक्ष में माहौल बना रही हैं। भाजपा चुनावी रणनीति के चलते पिछले एक माह के दौरान पार्टी के सबसे दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार चुकी है। पिछले दिनों शहीद सम्मान यात्रा के उद्घाटन के बहाने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चमोली, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के दौरे पर आए थे। उनके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ में एक जनसभा की।
इस बार प्रधानम्नत्री मोदी का ये राजनैतिक दौरा होगा। जिसमें मोदी के आगमन पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री से शहीद सम्मान यात्रा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का अनुरोध किया है। शहीद सम्मान यात्रा सात दिसंबर को देहरादून में संपन्न होगी।

