घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर खुला है। बाजार में यह कमजोरी वैश्विक बाजारों में कमजोरी और सरकार की तरफ से निवेश पर लाभ और एफएंडओ करोबार पर जुड़े कर में बढ़ोतरी के बाद आई है। बाजार में सभी क्षेत्रों के शेयरों पर दबाव दिखा। गुरुवार को सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स 650 अंकों या 0.80% की गिरावट के साथ 79,518 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 195 अंक या 0.80% फिसलकर 24,218 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान निफ्टी में गिरावट आई है। जबकि बजट पेश होने के बाद भी लगातार तीन सत्रों में निफ्टी लाल निशान पर ही कारोबार दिखा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स की दरों में बदलाव का एलान किया था।
शेयर बाजार में गिरावट,सेंसेक्स 600 ,निफ्टी 24350 के नीचे

