भारतीय सेना में लेह लद्दाख सीमा पर तैनात उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के लाल श्रवण चौहान की अचानक तबीयत बिगड़ने से देहांत हो गया। श्रवण के निधन की सूचना से गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रवण कुमार चौहान पुत्र शूरवीर चौहान भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह लद्दाख सीमा पर तैनात थे। सेना ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान श्रवण का देहांत हो गया। श्रवण का पार्थिव शरीर आज सुबह चंडीगढ़ पहुंचाया गया है। चंडीगढ़ से भारतीय सेना एंबुलेंस के माध्यम सेसड़क मार्ग से मृतक जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सरनौल पहुंचाया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह राणा ने बताया कि श्रवण चौहान पांच भाई बहनों में से चौथे नंबर के थे। इनका एक बड़ा और दूसरा छोटा भाई भी सेना में भर्ती है। लेह लद्दाख में उत्तराखंड की विधानसभा यमुनोत्री के ग्राम सरनौल निवासी जवान श्रवण चौहान बलिदान हुए हैं। सीएम धामी ने ट्वीट कर जवान के बलिदान होने पर शोक जताया।
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को क्यों लगाई फटकार?
योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने अपने उत्पादों को लेकर बड़े-बड़े दावे तो किए…
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान पहली बार जाट नेता को
लखनऊ : भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का एलान करते हुए यूपी भाजपा के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है।…
अनंतनाग में ईद की नमाज़ के बाद सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी
श्रीनगर : आज देश में ईद के त्यौहार की ख़ुशी के साथ साथ दंगों की गूँज भी सुनाई दे रही है…

