हाथरस : यूपी के हाथरस में बीते दिन मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें गई हैं। यहां फुलराई गांव में साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था।। सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए 121 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। एसडीएम ने डीएम को सौंप दिया है। एसडीएम की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसके मुताबिक सत्संग में दो लाख से ज़्यादा लोगों की भीड़ आई थी। रिपोर्ट में बाबा के निजी सुरक्षा कर्मियों को जिम्मेदार बताया गया है। सत्संग के बाद जैसे ही बाबा के चरण रज की धूल उठाने के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई है। बाबा के काले कपड़ों में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने ही धक्का मुक्की की थी। दो लाख लोगों के कार्यक्रम की परमिशन भी प्रशासन से नहीं ली गई थी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उस घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया जहां कल भगदड़ हुई थी।
हाथरस पहुंचे सीएम योगी, सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त जजों की निगरानी में जांच की मांग

