देहरादून : लोकसभा चुनाव के बाद धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज शनिवार को राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शहरी विकास, आवास, वित्त, राजस्व, कार्मिक, नियोजन, उच्च शिक्षा समेत कई अन्य विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होने की आशंका है। बैठक में निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में परिवर्तन का प्रस्ताव आने आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए सेवा आयु में वृद्धि प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।
आज धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक, इन प्रस्तवों पर होगी चर्चा

