ज्येष्ठ माह के तीसरे और आखिरी आज मंगलवार को बजरंगबली के प्रति आस्था की भीड़ पहुंची। उमड़ी। बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्त उमड़े तो दिन चढ़ने के साथ भक्ति का रंग मार्गों पर भी प्रवाहित हुआ। हनुमानगढ़ी में सुबह चार बजे से ही बजरंगबली के जयकारे गूंजने लगे। फूलों से सजे हनुमंतलला की दिव्य छवि का दर्शन कर भक्त बेहद खुश और उत्साहित नज़र आए। हनुमानगढ़ी के निकास द्वार पर निर्माण कार्य के चलते प्रवेश द्वार से ही श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया जा रहा है, इसी रास्ते से भक्त वापसी भी कर रहे हैं। भंडारे भी सजे हैं। इनमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगल पर बजरंगबली के जयकारों से गुंजी अयोध्या, हनुमान गढ़ी पर भक्तो का सैलाब

