उत्तराखंड में मतगड़ना हुई शुरू, पढ़े अभी तक का माहौळ

देहरादून : लोकसभा चुनावों के बाद आखिरकार आज सबसे महत्वपूर्ण दिन आ चुका है यानी की आज मंगलवार सुबह से ही सभी राज्यों में मतगड़ना शुरू हो चुकी है इसी कड़ी में उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है। मंगलवार आज सुबह आठ बजे से पांचों सीटों के लिए मतगणना शुरू चुकी है और सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की गई है साथ ही ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। लेकिन हल्द्वानी में पोस्टल बैलेट की संख्या कम होने के चलते गिनती पूरी हो चुकी है। वहीं, अब ईवीएम की काउंटिंग शुरू हुई है।गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी मतगणना शुरू होने से पहले पौड़ी में कंडोलिया महादेव के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला रास्ते में मिल गए तो कुछ इस तरह हाथ मिलाकर एक दूसरे से मिले। दोपहर दो बजे तक हार-जीत के रुझान साफ हो जाएंगे। टिहरी, अल्मोड़ा व नैनीताल सीटों के नतीजे पहले आने का अनुमान है। हरिद्वार व गढ़वाल के नतीजे तीन बजे तक आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *